दोस्त को पहले शराब पिलाया शराब पीने के बाद बीयर बोतल से मारकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंका
खूंटी : रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातु बड़काटोली गांव के पास कारो नदी से 18 अगस्त को एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान सोनू उरांव (25 वर्ष), पिता बंधना उरांव, सोटेया, थाना जरियागढ़, जिला खूंटी निवासी के रूप में की गई। इस संबंध में रनिया थाना कांड संख्या 25/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि 14 अगस्त को सोनू उरांव अपनी मोटरसाइकिल से सनिका मुंडा के साथ खूंटी आया था। उसी दिन शाम को सनिका मुंडा, मधु मुंडा और अन्य साथियों ने ग्राम गिरुंग (तोरपा) में शराब पीने के बाद सोनू की जमकर पिटाई की और हत्या कर दी। बाद में शव को छिपाने की नीयत से कारो नदी के पुल से फेंक दिया।
हत्या का कारण करीब पांच माह पहले मधु मुंडा के पिता का शव कुएं में मिला था। मधु को शक था कि उसके पिता की हत्या सोनू उरांव ने की है। इसी वजह से योजना बनाकर सोनू की हत्या कर दी गई।खूंटी एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा ख्रिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर शराब की बोतल समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए।वही दूसरे मामले में700 ग्राम अफीम सहित आरोपी युवक वीर सिंह मुंडा गिरफ्तार ।खूंटी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरूण रजक के नेतृत्व में छापामारी टीम गठन कर ग्राम सण्डासोम से वीर सिंह मुंडा का घर घेराबंदी कर छापामारी किया गया छापामारी के क्रम में 700 ग्राम अफीम बरामद किया गया तथा छापामारी के दौरान ही वीर सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर मारंगहादा थाना मे एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देश पर जिले में 'जीरो टोलरेंस अभियान' चलाया जा रहा है। इन अभियानों के तहत अवैध मादक पदार्थों, हथियारों, जुआ और सट्टे पर रोक लगाई जा रही है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.