खूंटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष अभियान चलाया जाएगा

खूंटी :  पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी : डीएफओ दिलीप कुमार यादव ने आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खूंटी जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए खूंटी के प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) दिलीप कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि हम आज पर्यावरण को बचाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डीएफओ ने कहा कि पेड़-पौधे, जंगल, जलस्रोत और जैव विविधता हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और संतुलित जलवायु हमें पर्यावरण से ही प्राप्त होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों, विद्यालयों, सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को यह बताया जाएगा कि पर्यावरण हमारे जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है और इसके संरक्षण से हमें कितने लाभ प्राप्त होते हैं।
डीएफओ दिलीप कुमार यादव ने कहा कि वन विभाग का प्रयास है कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश गांव-गांव तक पहुंचे और आमजन इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को बड़ा करने तक उनकी सुरक्षा और देखरेख करना भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और जंगलों की कटाई जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। जनसहभागिता के बिना पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। इसलिए सभी नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर अपने दैनिक जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई है। वन विभाग का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित और स्वच्छ खूंटी के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास को मजबूत करना है।

रिपोर्टर : शाहिद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.