दिवाली को लेकर प्रशासन का विशेष प्लान, घाटों की सफाई और सुरक्षा पर फोकस

खूंटी :  में आगामी दिवाली और महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। खूंटी के प्रसिद्ध राजा तालाब, साहू तालाब समेत अन्य तालाबों का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया गया। मौके पर खूंटी उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने बताया कि - "छठ और दीपावली पर्व को लेकर जिला प्रशासन का पूरा प्लान है कि कैसे हम लोग साफ-सफाई को सुनिश्चित कर सकें। पहले दीपावली में जितने भी हमारे सॉलिड वेस्ट उत्पन्न होते हैं उसको कैसे प्रॉपर्ली प्लान किया जा सके, ताकि हम लोग वेस्ट को प्रॉपर्ली सेग्रीगेट करके उनको डी-कम्पोज करके रखा जा सके।" उन्होंने बताया कि छठ घाटों की टाइमली सफाई के लिए नगर पंचायत को निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। "दीपावली के बाद ही छठ का महापर्व होता है उससे रिलेटेड भी प्लानिंग की जा रही है कि जो भी छठ घाट है उसकी टाइमली सफाई हो सके और छठ और दिवाली फेस्टिवल के पश्चात जो भी कूड़ा कचरा जमा होता है वैसे कूड़ा कचड़ा प्रबंधन के लिए नगर पंचायत को निर्देश दिए गए हैं।" दीपावली के बद पटाखों और दीयों से निर्मित वेस्ट को अलग अलग वेस्ट मैनेजमेंट के तहत निपटान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

छठ के दौरान तालाबों में पानी का स्तर अधिक होने और हादसों को रोकने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। "हम लोगों ने आइडेंटिफाई किया है कि हमारा कौन सा सेफ और डीप पानी कहां पर है, उससे रिलेटेड बैरिकेडिंग की जाएगी। प्रयास यही रहेगा कि कुछ गोताखोर और मछुआरों को भी नियुक्त किया जा सके, ताकि चाहे संध्या अर्घ्य हो या मॉर्निंग अर्घ्य हो, उस समय किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।" उपायुक्त ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि प्रशासन के सहयोग से आगामी दीपावली और छठ पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में मनाया जाएगा। तालाबों के निरीक्षण में जिले के उपायुक्त के साथ साथ जिले के वरीय पदाधिकारी और नगर पंचायत की टीम भी शामिल थी। 

 

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.