संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती चंदवारा पुराना थाना पर किया भव्य कलश यात्रा का स्वागत

चंदवारा (कोडरमा) : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय 'भव्य कलश वंदन अभियान' का शुभारंभ किया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली से लाई जा रही पवित्र मिट्टी से युक्त कलश गाड़ी शाम 7:00 बजे चंदवारा पुराना थाना के समीप पहुंची।

कलश गाड़ी के चंदवारा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी की पवित्र मिट्टी भरे कलश को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा नेताओं ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भक्ति मार्ग के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जन्मस्थली की पवित्र माटी का यह कलश जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संत रविदास जी के विचारों से जोड़ने का काम करेगा।
इस स्वागत कार्यक्रम में अनूप जोशी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष,नरेंद्र पाल जिला महामंत्री,विजय यादव जिला महामंत्री,प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी सांसद प्रतिनिधि,लक्ष्मण यादव विधायक प्रतिनिधि, नन्दकिशोर सोनी मंडल अध्यक्ष,आनंद मोदी मंडल उपाध्यक्ष,बिनोद कुमार बर्नवाल मंडल कोषाध्यक्ष,मनोज साव सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष,सतीश राणा मंडल महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक,मुन्ना बर्नवाल महामंत्री,डॉक्टर नरेश पंडित नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,सुखदेव साव सांसद प्रतिनिधि भोंडो, बालगोविंद सोनी,पिंटू साव, बिनोद राम,संजय मोदी,आशीष कुमार एवं कोडरमा जिला के भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.