चंदवारा से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए 60 कांवरियों का जत्था रवाना, प्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
चंदवारा : धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल के बीच चंदवारा स्थित बजरंगबली चौक से लगभग 60 कांवरियों के जत्थे को बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की पावन यात्रा के लिए श्रद्धापूर्वक विदा किया गया। यह जत्था सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ है। कांवरियों को रवाना करने के अवसर पर बजरंग दल विभाग संयोजक राजू यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य नीतू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी,बबलू सोनी एवं मुरली मोदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवरियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। रवानगी के दौरान पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के नारों से गुंजायमान हो उठा। जनप्रतिनिधियों ने देवाधिदेव महादेव से सभी शिवभक्तों की यात्रा के सुरक्षित, सुखद और मंगलमय होने की प्रार्थना की।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.