25 हजार के ईनामी गो-तस्कर को पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

 कुशीनगर : गो-तस्करी के मामले में वांछित और 25,000 रुपये के इनामिया को तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारियों के अनुसार तुर्कपट्टी थाना में पंजीकृत मुकदमा संख्या 380/23, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11(1)डी पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित सुनील कुशवाहा पुत्र नन्दकिशोर कुशवाहा, निवासी बलुवा अफगान, थाना भटनी, जनपद देवरिया जो लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह,उ0नि0 चंदन प्रजापति,उ0नि0 संतोष कुमार,कां0 अमित कुमार,कां0 जितेन्द्र गौतम शामिल रहे।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.