अवैध पशुओं की तस्करी रोकने के लिए पटहेरवा पुलिस का अभियान जारी

कुशीनगर: अवैध पशुओं की तस्करी रोकने के लिए पटहेरवा पुलिस का  अभियान जारी, तस्करी कर वध हेतु ले जाये जा रहे वाहन सहित 6 राशि गोवंश पशु बरामद- पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचेन्द्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा अवैध पशुओं के तस्करी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.07.2021 को ग्राम नरायनपुर के पास से चेकिंग के दौरान एक अदद वाहन नं0 BR 29 GB 0294 से कुल 06 राशि गोवंश पशु (03 राशि गाय व 03 राशि बैल) बरामद किया गया तथा वाहन चालक मौके से पुलिस टीम को देखकर फरार हो गये । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 295/2021 धारा 3/5ए,बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 295/2021 धारा 3/5ए,बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0

बरामदगीः-

पिकअप वाहन सं0 BR 29 GB 0294 व 06 राशि गोवंश पशु (03 राशि गाय व 03 राशि बैल)

बरामद/गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2.व0उ0नि0 प्रेमनरायन सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3.का0 जयहिन्द यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4.का0 नीरज कुमारथाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
5.का0 दिव्यमान यादवथाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
6.का0 जितेन्द्र पालथाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
7.का0 चन्द्रमा यादवथाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

 
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.