कुशीनगर की पीड़ित महिला अपने हक के लिए भटक रही है दरबदर

 एक तरफ सरकार महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की बात कर रही है तो वही दूसरी ओर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं मामिला है कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा खजुरी की एक पीड़ित महिला राजवंती देवी की जिस को उसके पति ने 8 साल पहले ही उसे छोड़ दिया देखो महिला अलग रह कर अपनी जिंदगी गुजार रही है और अपने छोटी सी बच्ची को पालने के लिए दूसरों के घरों में मजदूरी करके अपना पालन पोषण कर रही है तो वही कभी-कभी ग्राम सभा के लोगों के द्वारा चंदा इकट्ठा करके उस महिला की मदद करते हैं उस पीड़ित महिला ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि जिस घर में वह महिला 8 साल से रह रही थी उनके ससुराल वालों ने जबरदस्ती उस घर से उस महिला को निकाल दिया है वह महिला अपनी छोटी सी बच्ची के साथ घर के बाहर रहने पर मजबूर हो गई है महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शासन प्रशासन के द्वारा भी उस महिला की कोई मदद नहीं की जा रही है यहां तक कि उस पीड़ित महिला ने ग्राम प्रधान पर भी मदद न करने का आरोप लगाई है

खजूरी ग्राम प्रधान मीडिया को बयान देने से कतराते हुए दिखे।

ग्राम प्रधान के ऊपर लगे आरोपों के बारे में जब मीडिया कर्मियों ने जब खजूरी ग्राम प्रधान से बात करने की कोशिश की तो ग्राम प्रधान बाइट देने से कतराने लगे अब देखना यह है कि उस महिला के बारे में ग्राम प्रधान क्या कदम उठाते हैं और प्रशासन उस महिला को न्याय दिला पाती है या नहीं और उस महिला को अपने घर में जाने दिया जाता है या नही।

 

रिपोर्टर, राशिद बिल्लाह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.