आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया

कुशीनगर : हाटा तहसील छेत्र  विकास खंड कार्यालय सुकरौली में मनरेगा महिला मेट शक्ति संगठन उत्तर प्रदेश संगठन की महिलाएं ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया।बताते चलें कि विकासखंड सुकरौली के गांवों की महिला मेट अपनी आठ सूत्रीय मांगों का पत्र लेकर विकास खण्ड कार्यालय सुकरौली पहुचीं जहां खण्ड विकास अधिकारी कृष्णा चतुर्वेदी की अनुपस्थिति में अपनी आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कार्यालय में कार्यरत बाबू को सौंपीं।

उनकी आठ सूत्रीय मांगें

उत्तर प्रदेश की समस्त महिला मेटो को शासन द्वारा नियमित करके मासिक मानदेय निर्धारित किया जाये।उत्तर प्रदेश की समस्त महिला मेटो पर बीस श्रमिकों का जो प्रतिबंध लगा है।उसे समाप्त किया जाये।उत्तर प्रदेश की समस्त महिला मेटो के हस्ताक्षर के बिना मास्टर रोल पास न किया जाये।उत्तर प्रदेश की समस्त महिला मेट्रो को स्मार्टफोन शासन की ओर से उपलब्ध कराया जाये।उत्तर प्रदेश के समस्त महिला मेटो के कार्य में रोजगार सेवक तथा ग्राम प्रधान की संलिप्तता समाप्त की जाये।उत्तर प्रदेश की समस्त महिला मेटो को ब्लाक कर्मी घोषित किया जाये।उत्तर प्रदेश की समस्त महिला मेटो को बीमा फंड बोनस की ब्यवस्था शासन द्वारा की जाये।अप्रशिक्षित महिला मेटो को प्रशिक्षित किया जाये।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत प्रजापति बबीता देवी आशा देवी सुशीला देवी गीता देवी अनीता सिंह अंजू देवी मीरा देवी अनुराधा देवी अर्चना देवी बबिता देवी मंजू सिंह निशा देवी संगीता देवी प्रमिला देवी रंभा देवी शशि कला सिंह किरण देवी सरोज देवी सीमा भारती शीला देवी सुमन देवी अंजू देवी पार्वती देवी संगीता देवी संध्या देवी किरन सिंह लक्ष्मीना देवी बिंदु सिंह निशा देवी मीना साहनी आदि महिला मेट मौजूद रहीं।

   

रिपोर्टर : सत्यनारायण चौरसिया 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.