नवरात्रि के पावन अवसर पर कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ
सिंगाही खीरी : ग्राम सिंगहा खुर्द में मां दुर्गा सेवा समिति के द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर यज्ञ का आयोजन शाश्वत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञआचार्य पंडित प्रयाग दत्त शास्त्री,ब्राह्मण समाज ने माता रानी के जयकारे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा शुरू हुई।इसके साथ ही गांव से लेकर क्षेत्र तक इलाका शक्ति की भक्ति में लीन हो गया है। एक ओर जहां पूजा पंडालों में मां की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया है। वहीं दूसरी ओर देवी मंदिरों में आस्था की बारिश हो रहीं है। साथ ही मां के दर्शन को भक्तों की कतार लगने लगी है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर इस बार ग्राम सिंगहा खुर्द में मां दुर्गा सेवा समिति के द्वारा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।यज्ञ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद की अध्यक्षता में माताओं बहनों ने मातारानी के भजनों की धुन पर जय माता दी के जयकारे लगाते हुए सिर पर कलश रख कर गांव में भ्रमण करते हुए कलश शोभायात्रा सरयू नदी पर पहुंची। यज्ञ कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद ने सभी ग्रामवासियों से अधिक संख्या में आयोजन में सहभागिता लेने की बात कही माताओं बहनों ने सरयू नदी से कलश में जल भर कर यज्ञस्थल पहुंची। आयोजन में यज्ञस्थल के प्रांगड़ में वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां के साथ रात्रि में कृष्ण लीला, और दोपहर में रामलीला व बाल व्यास कथावाचिका अंशिका के द्वारा भगवत कथा सुनाई जाएगी, इस मौके पर यज्ञ के मुख्य यजमान यशोदानंद मिश्रा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित, मुनीश प्रसाद शुक्ला, गयाप्रसाद विश्वकर्मा, अनुराग शुक्ला, रोशनलाल यादव, संकटा प्रशाद मौर्य, राम कैलाश सोनी, कौशल कनौजिया, केशराम वर्मा मास्टर, संजय निषाद, नीरज गुप्ता, यज्ञराज गुप्ता और काफी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक,थाना अध्यक्ष सिंगाही अजीत कुमार अपने दलबल के साथ मौजूदरहे।
रिपोर्टर : राजेश दिवाकर


No Previous Comments found.