लखीमपुर खीरी में रात 10 बजे के बाद डीजे पर प्रतिबंध
लखीमपुर खीरी : परीक्षाओं और शादियों के सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक लगा दी है। उल्लंघन होने पर डीजे संचालक और मैरिज हॉल या होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ध्वनि प्रदूषण के मानकों का पालन अनिवार्य किया गया है। सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और रात में आतिशबाजी पर भी सख्ती रहेगी। प्रशासन ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
रिपोर्टर : अवनीश गुप्ता

No Previous Comments found.