कांग्रेस संगठन का विस्तार: निर्मल भारती बने लातेहार जिला महासचिव, नियुक्ति पत्र सौंपा गया
लातेहार : कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में लातेहार जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए निर्मल भारती को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। उन्हें चतरा लोकसभा प्रभारी भीम कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, जिला प्रभारी निरंजन पासवान, चतरा लोकसभा प्रभारी भीम कुमार, अकबर अंसारी, अख्तर अंसारी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नव नियुक्त जिला महासचिव निर्मल भारती को बधाई देते हुए नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसरोकारों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चंदवा प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, जिला कमेटी सदस्य अमित कुजूर, प्रखंड उपाध्यक्ष एवं महासचिव रामचंद्र प्रसाद यादव, छोटू सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नव नियुक्त जिला महासचिव निर्मल भारती ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं को पार्टी मंच के माध्यम से प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.