बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा का सफाई अभियान: प्रतिमाओं की साफ–सफाई व माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

लातेहार : देश के आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लातेहार जिला इकाई की ओर से जिले भर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया और बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि यह अभियान बिरसा मुंडा की स्मृति को नमन करने और उनके संघर्ष व आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिरसा मुंडा जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है और इसे जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है।कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश दुबे सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी अभियान में शामिल रहे। पंकज सिंह ने बताया कि शाम करीब 5 बजे जिले के विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडे, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, नगर सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, नगर महामंत्री उत्तम कुमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, नगर मंडल उपाध्यक्ष सोनू सिंह, अमर विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.