जिला कांग्रेस कार्यालय में नेहरू जयंती धूमधाम से मनाई गई, नेताओं ने किया उनके योगदान का स्मरण

लातेहार :  जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने नेहरू जी को भारत का सबसे महान प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में देश का नेतृत्व संभाला, जब अंग्रेज़ देश को आर्थिक रूप से कमजोर कर गए थे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने भारत को नई दिशा दी और एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र बनाने की आधारशिला रखी।

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव ने कहा कि नेहरू बच्चों के प्रिय थे, इसलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने शिक्षा, कृषि और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में जो मजबूत आधार तैयार किया, उसका लाभ आज देश को मिल रहा है।

विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व में IIT, AIIMS और भाखड़ा नांगल बांध जैसे कई महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना हुई, जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव सहित हसमद अंसारी, वाजिद अंसारी, फूलचंद यादव, अरुण यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, मुनिप यादव, संदीप कुमार, अक्षय कुमार, पंकज उरांव, रघुनाथ सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : बब्लू खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.