कड़ाके की ठंड में सफाई कर्मियों को मिली राहत, लातेहार में सांसद कालीचरण के सौजन्य से कंबल वितरण
लातेहार : कड़ाके की ठंड को देखते हुए चतरा सांसद कालीचरण के सौजन्य से लातेहार शहर स्थित लीलावती डेंटल क्लिनिक के प्रभारी सह सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार की ओर से नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के तहत ठंड से प्रभावित सफाई कर्मियों को कंबल उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके।
कंबल वितरण के दौरान डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि शीतलहर के इस दौर में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद कालीचरण के मार्गदर्शन और सहयोग से आगे भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्य लगातार किए जाएंगे।
कंबल प्राप्त करने वाले सफाई कर्मियों ने इस सहयोग के लिए चतरा सांसद कालीचरण एवं सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शहर में सकारात्मक और संवेदनशील माहौल देखने को मिला।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.