ठोकर में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, महिला गंभीर रूप से घायल
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के हुम्बू के पास सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गीता देवी 37 वर्ष पति अनिल यादव ग्राम हेरहंज निवासी के रूप में हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गीता देवी सीरम से बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार गोलू यादव ग्राम डाढा थाना बारियातू निवासी के साथ हेरहंज जा रही थीं। इसी दौरान हुम्बू ग्राम के समीप ठोकर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें गीता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। वही महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.