बकरीद को लेकर चंदवा थाना में 25 मई को होगी प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक

लातेहार : चंदवा थाना परिसर में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार 25 मई को प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक अपराह्न 4:30 बजे से थाना परिसर में होगी।

बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संयुक्त रूप से करेंगे। इस संबंध में चंदवा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा आमंत्रण पत्र जारी किया गया है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर प्रशासन एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करना है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, समाजसेवी तथा प्रबुद्धजनों को समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है।प्रशासन ने कहा है कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

रिपोर्टर : बब्लू खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.