मकतब के माध्यम से दीन की रौशनी और बच्चों में इंसानियत की तरबियत दी जा रही है : हाफिज सैफुल्लाह
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित रहमत नगर के मदीना मस्जिद में संचालित मकतब में सालाना प्रोग्राम का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें ग्रुप (ए) में शायका परवीन, नुजहत परवीन, शफक परवीन, ग्रुप (बी) में मो शाहनवाज, आयन हक, साकिब अंसारी, ग्रुप (सी) में अदीबा नाज़, माबिया मेराज, शाइस्ता परवीन ने टॉपर बनकर नाम रौशन किया है। उक्त परीक्षाफल की घोषणा के कार्यक्रम का संचालन मकतब के उस्ताद हाफिज सैफुल्लाह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने इल्म की दौलत को दुनिया का सबसे बड़ा दौलत बताया। अतिथि के रूप में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता अबुल भाई ने मकतब के मकसद पर रौशनी डालते हुए आज के समय में इसे जरूरी करार दिया। साथ ही मकतब में पढ़ने वाले बच्चे उस्ताद और गार्जियन की सराहना की। मौक़े पर उस्मान सनम, शमीम अंसारी, हाजी अब्दुल रहमान, मुख़्तार कुरैशी, नौशाद आलम, रियासत अंसारी, सरफराज सिद्दीकी, अयान आलम, वजीर आलम, सहित कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.