बालूमाथ में नबी की शान में 200 लोगों ने किया रक्तदान

बालूमाथ : ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर बुधवार को बालूमाथ होटल रोज गार्डन में मुस्लिम यूथ कमिटी बालूमाथ के बैनर तले मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव एवं विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने आयोजक समिति को प्रशासन की ओर से मुबारकबाद देते हुए कहा कि समय समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। जिला प्रशासन ऐसे सामाजिक कार्यों में आयोजकों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे आयोजन लोगों में जरूरतमंदों की मदद करने की भावना को बढ़ावा देते हैं।मुस्लिम यूथ कमिटी के अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन,सचिव मो. इमरान एवं कोषाध्यक्ष मो. इरफान व मौलाना जुबैर ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया। रक्तदान करने वाले लोगों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।मौके पर अंचल अधिकारी बालेश्वर राम,पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बीडीओ सोमा उरांव, थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार, झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान,प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, मुखिया नरेश लोहरा, कांग्रेस नेता हाजी मोतिउर रहमान, विधायक प्रतिनिधि शैलेश सिंह, कृष्ण यादव,अंजुमन के सदर मो. सबीर, सचिव मौलाना जउल्लाह, झामुमो नेत्री रीना उरांव,यूथ कमिटी के मो. शाहनवाज, मो. मिनतुल्लाह, जमीलअख्तर,मो. नौशाद,मो अफरोज,  इमरान मजीद,रिंकू खान,आकिब खान,सुहेल अख्तर,मो एहशान,आमिर हयात,मो दानिश, मो नईम,मो आबिद,मो जफर समेत कई लोग मौजूद थे। इधर प्रखंड क्षेत्र के बालू गांव समेत विभिन्न स्थानों पर भी ईद मिलाद उन नबी का त्योहार धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.