हेरहंज में शिक्षक दिवस, अस्पताल में नए डॉक्टर का स्वागत एवं फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
हेरहंज : शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेरहंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उनके साथ दिनेश गंझू भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर साजिद सर, इस्तियाक सर, एजाजुल सर, सादिया मिस, मेहर मिस, माही मिस, आरती मिस एवं देवमणि मिस सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं, हेरहंज अस्पताल में डॉक्टर की कमी को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर मांग रखी थी। इसके बाद हेरहंज अस्पताल में डॉ. अमित कुमार के आने पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान दामोदर तुरी, नरेश गंझू, तुलसेर गंझू, अखिलेश गंझू, रंजीत भोक्ता, जितेंद्र पासवान एवं सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा लाटू में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें हेरहंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान एवं दिनेश गंझू शामिल हुए। इस दौरान दामोदर तुरी, नरेश गंझू, तुलसेर गंझू, अखिलेश गंझू, रंजीत भोक्ता, जितेंद्र पासवान एवं सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
तीनों कार्यक्रमों में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.