समाज में सद्भाव और एकता बनाए रखने पर JCA की बैठक, फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले की कड़ी निंदा
बालूमाथ : झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन (JCA) की एक बैठक बालूमाथ में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रभात मिज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज में व्याप्त त्रुटियों को दूर करने, आपसी एकता को मजबूत करने और समाज में सद्भाव कायम रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।उपस्थित सदस्यों ने समाज को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग को जरूरी बताया। बैठक को संबोधित करते हुए JCA के अध्यक्ष डॉ. प्रभात मिज ने कहा कि यदि समाज को बेहतर बनाना है, तो पूरे समाज को एकमत होकर कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से ही समाज की त्रुटियों को दूर किया जा सकता है तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर सकारात्मक पहल करने की अपील की।
फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले की कड़ी निंदा
बैठक के दौरान खूंटी जिला स्थित संत मिखाइल महागिरजाघर के फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए जानलेवा हमले की भी कड़ी निंदा की गई। झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन (JCA), बालूमाथ, लातेहार ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसोसिएशन ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि समाज में शांति, सुरक्षा और सद्भाव का माहौल बना रहे। बैठक में अध्यक्ष डॉ. प्रभात मिज, सचिव बिमल लकड़ा, पास्टर राजदेव, पास्टर छोटेलाल, पास्टर सुलेमान, थोमस कुजूर, फादर सेलवेरियुस, पास्टर सहित कई मसीही उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.