लातेहार के मनिका में सड़क हादसा दो नाबालिग सहित तीन लोगो की घटनास्थल पर ही मौत

आक्रोशित ग्रामीणो ने शव के साथ सड़क जाम किया 

लातेहार - लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 39 में गुरूवार की देर सायं सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग सहित तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग के हीरामण नायक उम्र 26 वर्ष पंकज नायक उम्र 16 वर्ष नन्हकू नायक उम्र लगभग 15 वर्ष के रूप मे की गई है। इधर सड़क दुर्घटना के बाद दोनो ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई। घटना के बावत बताया जा रहा है की तीनो एक अपाची बाइक जेएच19ई4031मे सवार होकर नामुदाग से बकोरिया की ओर जा रहे थे की अज्ञात वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था की तीनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर घटना के मृतक के परिजनो का रो रो बुरा हाल है। यहां बताते चले की मनिका मे वाहनो की बेपरवाह चाल से प्रशासन की कोई कारवाई नही होने से सड़क दुर्घटना पर अंकुश नही लग रहा है। इधर घटना के बाद समाचार लिखे जाने आक्रोशित ग्रामीणो ने सड़क जाम कर घटना स्थल पर उच्च अधिकारीयों की मांग कर रहे है। हालांकि मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय सहित पुलिस बल ग्रामीणो को समझाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण शव के साथ सड़क जाम किये हुए है।

रिपोर्टर- बब्लू खान | लातेहार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.