आंगनबाड़ी सेविका पर योजनाओं के सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग

लेस्लीगंज : निलांबर पीताम्बरपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक आंगनबाड़ी सेविका पर सरकारी योजनाओं के भौतिक सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से पैसे लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त पलामू के नाम आवेदन देकर जांच की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बताया की सिताडीह कुशवाहा टोला आंगनबाड़ी केंद्र 110 सेविका पुष्पा मांगलिक पर मईया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन योजनाओं के सत्यापन के नाम पर लाभुक महिलाओं से ₹100 प्रति व्यक्ति लिए जाने का आरोप है। वही लाडली (सावित्री बाई फुले )योजना में ₹5000 की राशि दिलाने के नाम पर भी अवैध वसूली किए जाने और पैसा नहीं देने पर योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही जाती है, जिससे महिलाओं में भय और परेशानी का माहौल है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि गरीब महिलाओं को बिना किसी अवैध वसूली के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके |वहीं आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा मांगलिक ने यह आरोप को सिरे से ख़ारिज कर बेबुनियाद बतायी है | पैसे की लेन देन की पुष्टि हम नहीं करते हैं पूरा मामला जाँच का विषय है |

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.