दारूडीह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लेस्लीगंज : थाना क्षेत्र के दारूडीह गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। सुदना निवासी रूपेश मेहता (पिता – शिवानंद मेहता) ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि रूपेश मेहता अपने ससुराल दारूडीह शादी समारोह में शामिल होने आठ दिन पहले आया था। बीती रात उसने यह कदम उठाया। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.