इस करवा चौथ लगाए मेहंदी की ये चार लेटेस्ट और आसान डिजाइन।

करवा चौथ में महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है ....इस बार करवा चौथ 24 अक्तूबर को है पड़ रहा है ... इस व्रत में महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। इन सोलह श्रृंगार में एक होती है मेहंदी। शादी से लेकर हर पूजा पाठ में महिलाओं के हाथ में मेहंदी का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ में भी पत्नियां अपने पति के नाम की मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में इस करवा चौथ में भी अगर आप सजना के नाम की मेहंदी लगाने वाली हैं तो घर पर ही प्रोफेशनल मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस बार करवा चौथ में खुद से दस मिनट में ये आसान डिजाइन की मेहंदी लगाएं। आज हम आपको मेंहदी की चार लेटेस्ट और आसान डिजाइन बताएगे जिसे लगा कर आपके हाथ और भी खुबसुरत लगाने लगेगे ...

गोल बूटा डिजाइन मेहंदी

इस समय मेहंदी का गोल बूटा डिजाइन ट्रेंड में है। इसे आप जोधा स्टाइल मेहंदी भी कह सकते हैं। मेहंदी की गोल बूटा डिजाइन को बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। गोल बूटा डिजाइन बनाने के लिए हथेली पर गोल आकार की बारीक लाइन बनाएं और उसके अंदर मेहंदी भर लें। मेंहदी के गोले के किनारे पर आप छोटी-छोटी बूटियां या पतली गोलाकार डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी रचने के बाद बहुत सुंदर लगती है।

Simple Mehndi Designs for Hands - Gol Tikki Mehendi Design Tutorial 2020-  Arabic Mehndi Back Hand , - YouTube

शेडेड मेहंदी डिजाइन

शेडेड मेहंदी डिजाइन इन दिनों हर लड़की की पहली पसंद बनी हुई है। इस डिजाइन को लगाने में कम समय लगता है और आसान डिजाइन के लिहाज से सबसे बेस्ट है। इससे लड़कियों के हाथ अधिक खूबसूरत लगते हैं। शेडेड मेहंदी लगाने के लिए पतली आउटलाइन से कोई भी मनपसंद डिजाइन बना लीजिए। इसमें आप फूल, पत्ती, मोर की आकृति बना कर उसके अंदर की ओर शेड देकर भर दीजिए। रचने के बाद ये मेहंदी डिजाइन आकर्षक लगती है।

670 Mehndi lovers ideas in 2021 | mehndi design photos, dulhan mehndi  designs, wedding mehndi designs

अरेबिक डिजाइन मेहंदी

अरेबिक डिजाइन की मेहंदी काफी समय से ट्रेंड में है। लड़कियों के गोरे हाथों पर इस डिजाइन की मेहंदी से रंगत में निखार आता है। अरेबिक डिजाइन की मेंहदी हथेली को भर देती है।

बहुत ही सरल और आसान अरेबिक मेहंदी डिजाइन | Simple Arabic Mehndi Designs |  Mamta Mehndi Design - YouTube | मेहंदी डिजाइन, दुल्हन मेहंदी डिजाइन, Henna  designs

झालर या बेल डिजाइन मेहंदी

मेंहदी के ये दोनों डिजाइन आसान होती हैं। झालर मेहंदी डिजाइन से हाथ पर फुल भर जाते हैं और इसे झटपट लग जाती है। इन दिनों ये डिजाइन ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद है। वहीं मेहंदी की बेल डिजाइन कम समय में तो लगती ही है, देखने में काफी आकर्षक भी होती है। अधिकतर लड़कियां यह डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। हर तरह के कपड़ों पर ये डिजाइन मैच करती है।

See Latest Karwa Chauth Designs Of Double Bel Mehndi For Hand

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.