घर पर झटपट बनाएं रवा टोस्ट, जानिए रवा टोस्ट बनाने की आसानी से रेसिपी

ब्रेड ने हमारा जीवन कितना आसान बना दिया है। आपने ब्रेड से बनी कई तरह की डिश खाई होंगी। ब्रेड झटपट नाश्ते की लिस्ट में सबसे ऊपर है। जैम ब्रेड, टोस्ट, सैंडविच, कटलेट, ब्रेड पकौड़े ये सभी कुछ आप ब्रेड की मदद से आसानी से और जल्दी बना सकते हैं। ब्रेड टोस्ट में तो आपके पास कई विकल्प हैं। आप नाॅर्मल टोस्ट, फ्रेंच टोस्ट खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने देसी वेजी टोस्ट खाया है? अगर नहीं खाया है तो आप सूजी टोस्ट या रवा टोस्ट ट्राई कर सकते हैं। सूजी का टोस्ट नाश्ते में आसानी से बनाया जा सकता है। सूजी के टोस्ट को आप सुबह के नाश्ते में तो बना ही सकते हैं, बच्चों के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं। इस रेसिपी में सूजी और दही का उपयोग होता है। खाने में लजीज इस रेसिपी में आप मसालों के साथ ही मनमुताबिक हेल्दी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं रवा टोस्ट बनाने की रेसिपी।

सूजी टोस्ट बनाने के लिए सामग्री

सूजी, दही, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर कद्दूकस किया हुआ, बारीक कटा धनिया, चीनी, नमक, ब्रेड स्लाइस, हरी चटनी, बटर।

रवा टोस्ट बनाने का तरीका

सूजी टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रवा, दही, पानी को मिलाकर घोल बना लें।
अब हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, धनिया को धोकर बारीक काट लें।
बारीक कटी सब्जियों को सूजी के घोल में अच्छे से मिलाएं।
इस मिश्रण में चीनी और नमक मिला लें।
अच्छी तरह से मिश्रण तैयार हो जाए तो उसे 10-15 मिनट के लिए रख दें ताकि रवा नरम हो जाए।
अब ब्रेड के स्लाइस लें और उनपर हरी चटनी लगाकर फैला लें।
ब्रेड स्लाइस के ऊपर रवा का घोल फैला लें।
तवा आंच पर गर्म करके ब्रेड स्लाइस को रवा के तरफ से रख कर सेक लें।
साथ ही ब्रेड की साइड पर बटर लगा लें। जब रवा के तरफ वाली ब्रेड सिक जाए तो इसे पलट कर बटर की तरह से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।  रवा टोस्ट तैयार है।   

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.