किसान और कामगार मजदूरों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो - चिन्तन तिवारी

लखनऊ। भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा अध्यक्ष चिंतन तिवारी ने देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यूपी के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। दोनों नेताओं के बीच किसानों के मुद्दे और कम वर्षा कारण फसलों के नुकसान  के लिये पैकेज पर चर्चा की। किसान और कामगार मजूदरों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने पर बल दिया गया। इस चर्चा में भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा के संयोजक श्रवण तिवारी भी शामिल रहे इन्होंने भी किसान और कामगार मजूदरों को सामाजिक और आर्थिक दशा बेहतर करने पर विचार दिया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली के सरकारी आवास पर भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा की अध्यक्ष चिंतन तिवारी और संयोजक श्रवण तिवारी ने मुलाकात की। इस बार यूपी के अधिकांश जिलों में कम वर्षा हुई, जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ। दोनों नेताओं ने किसानों के आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए रक्षा मंत्री से विशेष पैकेज की मांग की है साथ ही रक्षा मंत्री के लखनऊ आगमन पर यूपी किसानों और कामगार मजदूर की समस्याओं को प्राथमिक आधार देते हुए निस्तारण की कराने बात कही और किसानों के मुद्दों से राजनाथ सिंह को अवगत कराते हुए उसका हल निकालने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए।

अनुसूचित जाति लोगों के साथ बरगालने वाली राजनीति हरगिज बर्दाश्त नहीं

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष अंजू बाला से भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा अध्यक्ष चिंतन तिवारी ने मुलाकात की। वर्तमान में अनुसूचित जाति के किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। अनुसूचित जाति के किसानों की आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए केंद्र और राज्य बेहतर योजनाओं लागू कराकर स्वावलंबी बनाने की दिशा में लेकर सुझाव भी दिया। श्री तिवारी ने बताया पूर्व में रही सरकारों ने अनुसूचित जाति के लोगों का इस्तेमाल किया है अगर इनके हितों के लिए काम किया गया होता तो आज यह वर्ग समाज की मुख्यधारा में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे होते लेकिन इस समाज लोगों के साथ महज बरगालने वाली राजनीति की गई है जो अब हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसानों और कामगार मजदूर को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास हो 

भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा की अध्यक्ष चिंतन तिवारी ने गाजियाबाद दौरे पर सभा के पदाधिकारियों से मुलाकात की। किसानों और कामगार मजदूरों के हितों के लिए लगातार काम करते रहने पर विशेष बल दिया। बेरोजगार युवाओं को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उन्हें सबल बनाने के लिए भी प्रेरित किया। खास तौर पर सामाजिक और आर्थिक तौर पर टूटे किसानों और कामगार मजदूर के लिए उनको मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास करने पर बल दिया। इस अवसर पर सभा की अध्यक्ष चिंतन तिवारी और श्रवण तिवारी का भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.