किस्को में उर्दू डिप्लोमा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न, सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों ने लिया भाग

किस्को - लोहरदगा :भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन भारत के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग, नई दिल्ली द्वारा संचालित नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज के डिप्लोमा कोर्स सत्र 2025-26 की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह परीक्षा रविवार को नवाडीह स्थित मदरसा अल जामियातुल अताईयां अंकुर अभियान केंद्र में आयोजित की गई, जहां सतर्कता और अनुशासन के बीच पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। परीक्षा निर्धारित समयानुसार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की गई। परीक्षा केंद्र पर कुल 52 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था और सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा के दौरान केंद्र पर शांति, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों की सक्रिय निगरानी में परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हुई, जिससे परीक्षार्थियों को अनुकूल वातावरण प्राप्त हुआ।सभी ने परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह परीक्षा आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और उर्दू भाषा के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर केंद्राधीक्षक हाफिज व कारी रजाउल मुस्तफा, वीक्षक हसनैन अंसारी, अता पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल जियाउल हक, आसिफ अंसारी, हाफिज सफीरुल्लाह हुसैन, हाफिज शम्स तबरेज, नुरुल्लाह अंसारी, नरगिस खातून, रिफत परवीन, किरण कुमारी, परिना खातून सहित अन्य शिक्षाकर्मी एवं सहयोगी कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.