तीन माह से वेतन न मिलने पर नगर निगम संविदाकर्मियों में नाराजगी

लखनऊ :  नगर निगम जोन आठ इंजीनियरिंग विभाग में ठेकेदारी पर कार्यरत करीब दर्जन भर कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला। होली जैसे पर्व भी वेतन न मिलने पर कर्मियों में काफी नाराजगी है सोमवार को नाराज कर्मियों जेई को लिखित पत्र दे वेतन जारी करने का मांग किया है। संविदा कर्मी अनिल कुमार ने बताया कि वह लोग जोन 8 इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत है नवम्बर माह तक उन लोगो के ठेकेदार रामपाल थे तब तक वेतन खाते में जारी किया गया दिसंबर माह से उन लोगो का वेतन नहीं मिला है तीन महीने पूरे हो चुके है काम पूरा लिया जाता है और होली जैसे त्यौहार में भी वेतन नहीं दिया गया उनके परिवार भुखमरी के कगार पर है जिससे उनके साथ सभी कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। इस दौरान वेतन न मिलने आक्रोशित संतोष,अखिलेश,सुखबीर,सुजीत,सोनू,संगीत, प्रशांत, नरेंद्र राजाराम ने भी अपने आक्रोश व्यक्त किए।

नगर निगम जोन आठ इंजीनियरिंग विभाग एक्ससीएन शील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वेतन की प्रक्रिया प्रोसेस में है दो से तीन दिनों में सभी के खातों में उनका बकाया वेतन पहुंच जाएगा।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.