पुतला दहन के दौरान झुलसे करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू, केजीएमयू के बर्न वार्ड में भर्ती

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में बीते मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के बर्न विभाग में रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बिहार के अररिया जिले के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश में गोहत्या के खिलाफ बने कानून को लेकर बयान दिया गया था। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इस बयान के बाद प्रदेश भर में हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और कई जिलों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज चौराहे पर श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग तेज हो गई और लपटें फैलने से दुर्गेश सिंह दीपू समेत कई पदाधिकारी उसकी चपेट में आ गए।आग की लपटों से प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए और उन्हें गहरे जख्म हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमयू के बर्न विभाग में भर्ती कर दिया।दुर्गेश सिंह दीपू मूल रूप से लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गोपालखेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही करणी सेना के पदाधिकारियों, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का अस्पताल में हालचाल लेने के लिए तांता लग गया।वहीं इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। समर्थक और स्थानीय लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मोहनलालगंज क्षेत्र के लोग भी लगातार अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.