कृष्णानगर पुलिस की गिरफ्त में आए दो वाहन चोर, दो ई रिक्शा एवं तीन बाइक बरामद।
लखनऊ : कृष्णानगर पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आशाराम बापू मार्ग से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके निशानदेही पर चोरी के पांच वाहन बरामद हुए हैं। कृष्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक पी०के० सिंह ने बताया गिरफ्त में आये वाहन चोरों ने अपना परिचय मूल रूप से देवीगंज रामादेवी, थाना चकेरी कानपुर व किराये का मकान आसरा कालोनी हंसखेड़ा थाना पारा निवासी शैलेन्द्र पुत्र स्व भगवानदास उर्फ भगवानदीन और दूसरे ने अपना परिचय कन्हैया माधवपुर द्वितीय, बेगरिया, थाना दुबग्गा लखनऊ निवासी नितेश कुमार शाह पुत्र प्रेमनाथ शाह बताया है। पुलिस के अनुसार पकडे गए वाहन चोर नितेश की निशानदेही पर उसके किराए के कमरे के पास खड़े चोरी के कुल पांच वाहन जिनमें दो ई-रिक्शा व तीन बाइक बरामद हुआ है। मुख्य आरोपी शैलेन्द्र के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी के कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं जो दो बार कृष्णा नगर से जेल भी जा चुका है।
बीते 13 अप्रैल को कृष्णानगर क्षेत्र में एक ई रिक्शा व एक बाइक की चोरी हुई थी-
कृष्णा नगर थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि बीते 13 अप्रैल की रात अलग-अलग स्थानों से एक ई रिक्शा UP32 RT 0873 तथा एक बाइक UP92 S 2780 चोरी हुई थी। इन दोनों मामलो मुकदमे दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इन दोनों चोरियों के खुलासे में पुलिस की चार टीमें गठित की गई थी। पुलिस टीमों द्वारा लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाने एवं ग्राउंड सूत्रों की मदद से प्रकाश में आए दोनों शातिर चोरों को मुखबिर की खास सूचना पर आसाराम बापू रोड से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों चोरों की निशानदेही पर पारा थाना क्षेत्र हंस खेड़ा स्थित काशीराम कॉलोनी स्थित इनके किराए के आवास पर छुपा कर रखे गए चोरी के दो ई रिक्शा एवं तीन बाइक बरामद किए गए हैं। जिसमें एक ई रिक्शा एवं एक बाइक कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी से संबंधित है और बाकी एक रिक्शा एवं दो बाइकों को इन अभियुक्तों ने मोहन रोड, हरदोई रोड, लालबाग पुल से चुराया था। दोनों शातिरों को पुलिस ने थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा
No Previous Comments found.