समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं

गोसाईंगंज/लखनऊ: शुक्रवार को मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक गोसाईगंज में अमीरपुर भिटारी मण्डी पर "अपना बूथ करो मजबूत' संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनमानस और किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान हो चुके हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है।भाजपा सरकार ने जनहित का कोई काम नहीं किया केवल जातियों और सम्प्रदायों को धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने का काम कर रही है और धर्म के नाम पर ही वोट लेकर सत्ता में पहुंच कर पिछड़ों और दलितों के लिए आरक्षण पर प्रहार किया है। इसी के साथ मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की आगामी 2022 में सरकार बनने पर प्रदेश में सभी महिलाओं को 15 सौ रुपए पेंशन, बेरोजगार युवाओं को रोजगार और 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि सभी वर्गों से अपील है कि वह इनके झूठे वादों के जाल में ना फंसे। अ

म्ब्रीश सिंह पुष्कर ने सभी से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपना बूथ करो मजबूत पर काम करने की अपील किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व मंत्री आरके चौधरी, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष महताब सिंह यादव, अनिल पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतयादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी शशिलेंद्र यादव, रामसमुझ रावत, मायाराम वर्मा, रामसुचित यादव, राजबहादुर यादव, जय सिंह यादव, अब्दुल कवि, प्रधान उमेश यादव, विजय यादव, सुभम यादव, संदीप यादव, अक्षय खान, रामकिशोर रावत, नितिन यादव, मो.इब्राहीम, सुरेश कश्यप, बब्लु खान, सुहागवती, मोहन रावत, संतराम रावत, बाबादीन यादव, दीपक यादव, धर्मेन्द्र रावत,आरिफ खान,सर्वेश रावत, व सेक्टर/बूथ प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.