मंडल कार्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन

फतेहपुर बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक लेफ्टिनेंट अनिरुद्ध शुक्ला महाविद्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम ने की। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री गुरुशरण लोधी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आज देश प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर रहा है। नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से देश की आम जनता लाभान्वित हो रही है तो प्रदेश सरकार के द्वारा भी तमाम जनहित की योजनाएं लागू की गई है जिसका लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है आज उत्तर प्रदेश देश के टॉप प्रदेशों में शामिल है। निवेशक उत्तर प्रदेश में अपनी इकाइयां लगा रहे हैं।  उत्तर प्रदेश भयमुक्त वातावरण में फल फूल रहा है जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जाता है।

बैठक में मंडल महामंत्री सरोज वर्मा द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया इसका समर्थन सुधीर मिश्रा व अनुमोदन राकेश गुप्ता ने किया तथा उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन कर पारित किया। बैठक में जिला मंत्री डॉ अंजू चंद्रा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक का संचालन सर्वेश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा की जिला मंत्री सुमन सिंह चौहान, भाजपा कार्यकर्ता बाल गोविंद नाथ अनिल सोनी, दिलीप वर्मा वीरेंद्र वर्मा संतोष कश्यप अनिल सिंह सुनील मौर्या कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.