लुधियाना: नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई की चार तस्करों को गिरफ्तार किया

लुधियाना: नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अफीम, चूरापोस्त तथा गांजा बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

उत्तर प्रदेश से इंडेवर कार में अफीम की डिलीवरी देने के लिए आए दो लोगों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2.7 किलो अफीम बरामद हुई। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के गांव फरतिलापुर निवासी जगतार सिंह तथा जिला अमरोहा के गांव गड़संकटेश्वर निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने घंटा घर से आ रहे दोनों लोगों को लकड़ पुल के पास की गई नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया।पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास दलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति को वो अफीम देने वाले थे। दलविंदर सिंह करनाल का रहने वाला है। इससे पहले वह दो बाद अफीम की डिलीवरी देकर जा चुके हैं।

रिपोर्टर: राज कुमार दूबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.