मां लक्ष्मी को करती हैं नाराज, तकिये के नीचे न रखें ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनको सही से उपयोग न करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं। साथ हीं में, मां लक्ष्मी भी नाराज होती हैं। रात में सोने को लेकर भी कुछ ऐसे ही नियम बताए गए हैं। जिसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है आपको भारी।

बहुत से लोग रात में सोते समय तकिये के नीचे कुछ ऐसे चीजें रखकर सोते हैं। जो मां लक्ष्मी को नाजार कर देती हैं। वास्तु जानकारों के मुताबिक तकिये के नीचे इन चीजों को रखना खराब माना गया हैं। ये व्यक्ति की फैमिल लाइफ पर भी प्रभाव डालती हैं। तो आइए जानते हैं वो ऐसी कौन की चीजें हैं।

घड़ी

कुछ लोग तकिये के निचे घडी रख कर सो जाते हैं। आपको बता दे की घडी में बजने वाले टिक-टिक से आपकी नींद में परेशानी आती हैं जो दिमाग, हृदय पर गहरा असर डालती हैं। ये तरंगे पूरे कमरे में नाकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह डालती हैं। इसे आपके मन की शांति भंग होती हैं और तनाव पैदा होता हैं।

पानी का गिलास

अक्सर लोगो की आदत होती है की वो अपने सर के पास पानी का गिलास या जग रखकर सोते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की इससे व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर पड़ता हैं। तकिये के पास या फिर सर के पास रखा पानी आपको तनाव ग्रस्त कर सकता हैं। जिसे आपका मन आपके काम पर बिलकुल भी नहीं लगेगा।

किताबें

कई लोगो को पढना बहोत पसंद होता हैं और वो पढ़ते पढ़ते अपने  सिरहाने पर ही किताबें रखकर सो जाते हैं। जबकि इसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता हैं। अखबार, किताबें, मैगजीन आदि बुध ग्रह से संबंधित हैं। जिसके कारण ऐसा करने से आपकी तबियत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता हैं। ऐसे में अगर आपके बुध पर प्रभाव पड़ेगा तो इसे आपकी बुद्धि के साथ करियर पर भी बुरा असर पड़ सकता हैं।  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.