सिसवा बाजार में रोटरी क्लब निचलौल का सराहनीय प्रयास, 850 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

महाराजगंज : रोटरी क्लब निचलौल की ओर से शनिवार को सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के अवंतिका मैरेज हॉल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने जनसेवा की एक मिसाल पेश की। शिविर में केएमसी हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने करीब 850 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल एवं शिशु रोग, कान-नाक-गला एवं मुख रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, नेत्र रोग, मस्तिष्क एवं स्पाइन, गैस्ट्रो, हृदय, त्वचा, फिजियोथेरेपी, मूत्र रोग तथा क्रिटिकल केयर जैसे अनेक विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों को एक ही छत के नीचे बहुविध विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को बड़ी राहत मिली।

शिविर के दौरान रक्तचाप, शुगर, ईसीजी, आंखों की जांच, फिजिकल असेसमेंट, बीएमआई, ब्लड ग्रुप जांच सहित कई आवश्यक परीक्षण पूरी तरह निःशुल्क किए गए। जांच के उपरांत मरीजों को रोग से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन रोटरी क्लब निचलौल के अध्यक्ष कैप्टन मानवेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है, जो संसाधनों के अभाव में बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. जीशान, डॉ. शोभित मोहन, डॉ. विकास मल्ल, डॉ. आशुतोष और डॉ. आलोक अग्रवाल की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सचिव अरुण पांडेय, डॉ. पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष विवेक चौरसिया सहित राजेन्द्र केसरी, वेदप्रकाश तिवारी, ओए जोसफ, रजनीश केडिया, प्रभात सोनी, संजय जायसवाल, कृष्णमुरारी सिंह, अमित अंजन, मुकेश जायसवाल, फरीद अहमद और हरिशंकर सिंह समेत अनेक रोटेरियन सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

स्थानीय नागरिकों ने रोटरी क्लब निचलौल के इस जनकल्याणकारी प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

रिपोर्टर : मनीष

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.