श्री रामनगरी अयोध्या में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का प्रांतीय सपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ महासम्मेलन

महाराजगंज-- श्री रामचंद्र नगरी अयोध्या में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह मानस भवन में मुख्य अतिथि  बृजेश पाठक, कानून मंत्री एवं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता , एवं अयोध्या नगर के  महंत के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जहाँ सर्वप्रथम  प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल  को शपथ दिलाया गया  तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने  उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी को सपथ दिलाया गया।

जानकारी हेतु बता दे कानून मंत्री बृजेश पाठक को व्यापार रत्न देकर तथा अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश से आए हुए सभी जिलों के पदाधिकारी  और व्यापारी मौजूद रहे जिसमें महाराजगंज के युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरी, वरिष्ठ महामंत्री अनिल श्रीवास्तव , बंटी श्रीवास्तव , पंकज जायसवाल, नगर अध्यक्ष नौतनवा संतोष जयसवाल, महामंत्री विंध्याचल अग्रहरी,श्रीराम जायसवाल ,अभिषेक जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: डीएस अग्रहरि देव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.