कोल्हुई में सीमा जागरण मंच के पदाधिकारियो द्वारा शस्त्र पूजन संपन्न

महाराजगंज-- महराजगंज जनपद अंतर्गत स्थित उपनगर कोल्हुई मे गुरुवार को दुर्गा मन्दिर परिसर में शस्त्र पूजन किया गया जबकि पूजन की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। प्राचीन समय में राजा-महाराजा विशाल शस्त्र पूजन करते रहे हैं। आज भी इ‍स दिन विभिन्न वर्गों के लोग शस्त्र पूजा करते काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ज्ञात हो नवमी के दिन जीवन के हर क्षेत्र में विजय की कामना के साथ चंद्रिका का स्मरण करते हुए शस्त्रों का पूजन होता है क्योंकि विजयादशमी के शुभ अवसर पर शक्तिरूपा दुर्गा, काली की आराधना के साथ-साथ शस्त्र पूजा की परंपरा है। शस्त्र पूजन की परंपरा का आयोजन रियासतों में आज भी बहुत धूमधाम के साथ होता है। शासकीय शस्त्रागारों के साथ आमजन भी आत्मरक्षार्थ रखे जाने वाले शस्त्रों का पूजन सर्वत्र विजय की कामना के साथ करते हैं।

जानकारी के लिए बता दे राजा विक्रमादित्य ने दशहरे के दिन देवी हरसिद्धि की आराधना की थी वही छत्रपति शिवाजी ने भी इसी दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करके भवानी तलवार प्राप्त की थी। उक्त कार्यक्रम में नेतृत्वकर्ता पूर्व प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह ने बताया कि इस दिन  विजय मुहूर्त में पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है, मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रावण को हराने के लिए इसी मुहुर्त में युद्ध का प्रारंभ किया था.  क्षत्रिय एंव योद्धा इस दिन अपने शस्त्रों की पूजा करते हैं. प्रात: काल उठकर परिवार के सभी सदस्यों को स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।इस दौरान सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री राममिलन जायसवाल , राजाराम यादव ( खण्ड प्रमुख ) सूर्य वीर सिंह ( शक्ति केंद्र प्रमुख - कोल्हुई ) , संजय उपाध्याय, रामकेश प्रजापति ( ग्राम प्रधान - कोल्हुई ) उमाकांत मिश्रा , कृष्ण शंकर सिंह , अवधेश त्रिपाठी , राजेन्द्र सिंह सोलंकी , राधेश्याम मिश्रा , श्री कृष्ण सिंह , नागेन्द्र अग्रहरी ,दीनदयाल चौबे , दयाराम मोदनवाल , बबलू सिंह , बंटी उपाध्याय , शिवम सिंह , शौर्य प्रताप सिंह , आयूष चौबे , राजवीर सिंह , दीनानाथ पाठक , रामप्रीत भारती , श्रीराम जायसवाल ,  वेद प्रकाश चतुर्वेदी , राम कुँवर सिंह , प्रिंसजायसवाल , जय प्रकाश वर्मा , मनीष यादव , शुभराज सिंह , हरिराम जायसवाल , राकेश कुमार ,दीनानाथ पाठक , योगेंद्र वर्मा , शौरभ जायसवाल , जयवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.