जन विश्वास यात्रा को लेकर कोल्हुई मंडल के पदाधिकारियों के साथ विधायक ने किया महत्वपूर्ण बैठक

महाराजगंज-- कोल्हुई उपनगर में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को जन विश्वास यात्रा को लेकर क्षेत्रीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह द्वारा कोल्हुई मंडल के पदाधिकारियो संग बैठक किया गया। उक्त बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं को आगामी 30 दिसंबर 2021 को जन विश्वास रथ यात्रा को लेकर संबोधित करते हुए बताया गया कि उक्त दिवस को फरेंदा में स्थित जयपुरिया इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा जिसको लेकर हम सभी कोल्हुई मंडल के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मात्रा में पहुंचने का कार्य करना है जिससे हम देश व प्रदेश सरकारों के लाभकारी योजनाओं के बारे में जान कर आम जनता के बीच पहुँचा सके।

उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह , मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय , भाजपा वरिष्ठ नेता अरुण राय , व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल, संजय पांडेय,जितेंद्र सिंह सोलंकी , क्षेत्रीय किसान मोर्चा मंत्री मनोज राय, किसान मोर्चा जिला मंत्री हृदय उपाध्याय, ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति ,शिव कुमार सिंह , फेकू नायक , रमेश सिंह , रमेश पासवान ,विजय सिंह , इसराइल खान, ट्विंकल पांडे ,  बिल्लू सिंह , अजय मद्धेशिया, अमरनाथ गुप्ता, दीनानाथ सिंह, दीपक चौबे, शांतविजय सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-- डीएस अग्रहरि देव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.