विधानसभा सत्र में विधायक अभिजीत पाटिल ने उठाया शहीद जवानों का मुद्दा

सोलापूर : विधानसभा के सत्र के दौरान विधायक अभिजीत पाटिल ने शहीद जवानों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न सदन में उठाए। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों के परिवारों की समस्याओं पर उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर शहीद जवानों के परिवारजनों की ओर से विधायक अभिजीत पाटिल का सम्मान किया गया। शहीद जवानों की विधवाओं एवं उनके बच्चों के पालन-पोषण, देखभाल तथा उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर पाटिल ने ठोस मांगें रखीं।

उन्होंने कहा कि शहीद जवानों की पत्नियां अथवा परिवार के सदस्य यदि शासकीय सेवा में कार्यरत हों, तो स्थानांतरण की प्रक्रिया में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। विशेष रूप से शहीद जवानों के परिवारों को एक स्थान पर स्थायित्व देने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों की शिक्षा और परिवार की देखभाल सुचारू रूप से हो सके।

बलिदान को मिलेगा मानवीय सम्मान

सरकारी स्थानांतरण नीति में बदलाव कर यदि शहीद जवानों के परिवारों को प्राथमिकता दी जाए, तो यह उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी संदर्भ में विधायक पाटिल ने सदन में प्रश्न उठाकर सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

इस कार्यक्रम के दौरान शहीद जवान परिवारों के सदस्य विनोद वारे सहित कई गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


---
[12:36 pm, 08/01/2026] Pramod Dadattatraya Pune: कुरकुंभ दौंड तहसील पुणे से 
संवाददाता प्रमोद दत्तात्रय काकडे की रिपोर्ट
Headline: कुरकुंभ में कॉपर केबल चोरी का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

अँकर :दौंड तालुका के पांढरेवाड़ी क्षेत्र में स्थित इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 2 लाख 21 हजार 850 रुपये की कॉपर केबल चोरी होने के मामले में कुरकुंभ और दौंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना बुधवार (7 तारीख) को सुबह करीब 10 बजे के आसपास घटी थी। इस संबंध में दौंड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम अल्ताफ चांदशेख (निवासी स्वामी चिंचोली, तालुका दौंड), सोनू मोईन अहमद, शाहआलम रोशन अली, दीपक कुमार शिवचरण, अर्जुन कुमार निगम, नूर मोहम्मद खलील, अतिक रहिमान हजरतअली खान और हनुमंत अंगद लिमकर हैं। सभी आरोपी मूल रूप से चंपापुर, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और वर्तमान में गुणवरे वस्ती, स्वामी चिंचोली, तालुका दौंड, जिला पुणे में रह रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की चार पहिया वाहन (एमएच 13 एसी 0786) की तलाशी ली गई, जिसमें चोरी की गई कॉपर केबल बरामद हुई। आगे की पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने चार पहिया वाहन सहित कुल 12 लाख 21 हजार 850 रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

रिपोर्टर : प्रभव शोभा चंद्रकांत काळे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.