छात्र संघ के अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव का समाजवादी के नगर अध्यक्ष मुकेश यादव के यहाँ हुआ तुलादान

प्रदेश मे भ्रष्टाचार एवं अराजकता का छाया है माहौल: उदय प्रकाश यादव

कबरई(महोबा)":- प्रदेश मे भ्रष्टाचार एवं गुण्डागर्दी तथा बढी हुई महंगाई से आम जनता तृस्त्र है तथा वह सपा की नीतियो को लेकर अबकी बार सपा सरकार बनने की उम्मीद लगाये है।

उक्त उदगार कस्बे मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे मुख्य अतिथि सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहे।। विधानसभा चुनाव 2022 मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर रविवार को नगर अध्यक्ष युवा नेता मुकेश यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं छात्र संघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने पार्टी की नीतियो का बखान कर हर बूथ में पहुँच लोगों को अवगत कराने का आह्वाहन कर कार्यकर्ताओ को ऊर्जा प्रदान की उन्होने भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा, कि आज हर गरीब मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी एवं आम जनता बढ़ती मंहगाई एवं भ्रष्टाचार से परेशान है तथा सपा की ओर टकटकी लगाये है। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष युवा नेता मुकेश यादव के निवास पर उनका फलो से तुलादान भी किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्राण सिंह यादव, नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, अभिमन्यू सिंह, विवेक यादव, सत्यम सिंह, कल्याण सिंह, सोनू मंसूरी, भूपेन्द्र यादव, अमित यादव, प्रकाश गुप्ता, महेश सिंह, तरुण राजपूत सहित सैकड़ो कार्यकता उपस्थित रहे।

राहुल विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.