नौतनवा मैक्स सिटी हॉस्पिटल पर किया गया 73 गणतंत्र दिवस का ध्वजारोहण

महाराजगंज नौतनवा: नौतनवा मैक्स सिटी हॉस्पिटल में झंडा तिरंगा फहराया नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु डॉक्टर सिम्मी त्रिपाठी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया सिम्मी त्रिपाठी ने बताया 26 जनवरी के दिन भारतीय सविंधान को लागू किया गया और तब से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्वजारोहण के पहले डॉक्टर सिम्मी त्रिपाठी ने भारत माता के चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया। इसके उपरांत उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शहीदों को याद किया जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दे दी। इस मौके पर आनंद प्रकाश दूबे, अतुल चन्द्र त्रिपाठी, डॉ सुमित कुमार मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, विशाल मिश्रा, कृष्णमोहन मौर्या, अनुराग त्रिपाठी, आकाश, आलोक,आबिद, प्रितेश,राधा, शिवानी,उदिता,साक्षी,आदि उपस्थित रहे। मैक्स सिटी हॉस्पिटल हर साल की भांति इस साल भी ध्वजारोहण कर शहीदों को सम्मान दिया है।और भविष्य में भी इस तरह करता रहेगा। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए REPORT BY- श्रवण यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.