मकर संक्रांति के दिन गंगा आरती के लिए इन धार्मिक शहरों की जरूर करें सैर

हिन्दू धर्म में हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में मकर संक्रंति करा विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनूसार जब सूर्यदेव, धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करतें हैं, तो मकर संक्रांति पड़ती है। पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े ही धुम धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में खिचड़ी, पोंगल और बिहू भी मनाई जाती है। इसके अलावा, मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और तिलांजलि का विधान है। साथ ही मकर संक्रांति की संध्या पर गंगा नदी के घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी मकर संक्रांति पर गंगा आरती का साक्षी बनना चाहते हैं, इन धार्मिक शहरों की सैर जरूर करें।

काशी गंगा घाट

काशी को धर्म की नगरी भी कहा जाता है। महादेव की नगरी काशी में रोजाना गंगा आरती की जाती है। मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए काशी आते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पाप धुल जाते हैं। बता दें कि काशी नगरी में गंगा आरती भव्य तरीके से होती है। जिसे देखने के लिए हर दिन श्रद्धालु दूर-दूर से आते है।

हरिद्वार गंगा घाट

हरिद्वार को भी धर्म नगरी कहा जाता है। गंगा नदी अपने उद्गम स्थल से 253 किलोमीटर की दूरी तय कर हरिद्वार में प्रवेश करती है। इसके लिए हरिद्वार को गंगाद्वार भी कहा जाता है। वहीं, हरिद्वार को हरि के द्वार के नाम से भी जाना जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। मकर संक्रांति के दिन भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ गंगा आरती देखने के लिए जा सकते हैं।

ऋषिकेश गंगा घाट

आप गंगा आरती का साक्षी बनने के लिए ऋषिकेश के गंगा घाट जा सकते हैं। है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और देव दर्शन के लिए ऋषिकेश आते हैं। इसके अलावा, आप ऋषिकेश में गंगा आरती का भी साक्षी बन सकते हैं। ऋषिकेश में गंगा आरती का रोजाना आयोजन किया जाता है। वहीं, मकर संक्रांति पर विशेष आयोजन किया जाता है। इसके लिए आप मकर संक्रांति पर ऋषिकेश की धार्मिक यात्रा जरूर करें।

प्रयागराज गंगा घाट

प्रयागराज के पवित्र धर्म नगरी में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम हुआ है। इसके लिए इस स्थल को प्रयागराज कहा जाता है। यहां की गंगा आरती भव्य होती है। मकर संक्रांति पर भी भव्य तरीके से आरती की जाती है। गंगा घाटों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। इस दिन आप गंगा आरती जरूर करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.