मकर संक्रांति पर गोरी त्वचा पाने के लिए ऐसे लगाएं तिल का उबटन

भारत में मकर संक्रांति के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में भी मकर संक्रांति पोंगल के रुप में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के पर्व पर तिल का विशेष महत्व होता है। इस दिन तिल का दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। दान करने के साथ ही इस दिन तिल का उबटन लगाने की भी परंपरा होती है। इस दिन लोग तिल का उबटन लगाने के साथ ही स्नान व सूर्य को अर्घ्य देने के बाद तिल का दान भी करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने रोग, दोष व स्किन से जुड़ी समस्याएं और भय से छुटकारा मिल जाता है और सूर्यदेव की कृपा से आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। मकर संक्रांति पर तिल का उबटन लगाने से शरीर और चेहरे की चमक और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

ऐसे बनाएं तिल का उबटन

सामग्री-

  • 1 छोटा चम्‍मच तिल का पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच गेहूं का आटा
  • 1 छोटा चम्‍मच देसी घी

 

विधि-

  • एक बाउल में तिल का पाउडर, गेहूं का आटा और देसी को अच्छे से मिक्‍स कर लें।
  • अब इसे धीरे-धीरे उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में घुमाते रहें।
  • चेहरे पर इसे 10 मिनट तक लगाएं रखें।
  • इसके बाद हल्‍के हाथों से उबटन को चेहरे से छुड़ाएं।

 

तिल का उबटन लगाने के फायदे-

  • अगर आपको सूजन की समस्या है तो तिल का उबटन लगाना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता हैं, जो इस समस्या से राहत दिलाता हैं।
  • तिल में विटामिन-ई अच्छी-खासी मात्रा में होता है, जो स्किन को हेल्दी बनाता है।  
  • ड्राय स्किन वालों को इस उबटन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए क्योंकि ये एक मॉइस्‍चराइजर की तरह भी काम करता है।

 

ध्यान रखें ये बातें-

  • अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
  • चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स हैं, तो भी इस उबटन का इस्तेमाल न करें।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.