बीएसएफ एवं सीआईएसएफ जवानों ने श्रीकृष्ण सरोवर में रोपे पौधे

मथुरा :   कान्हा की नगरी मथुरा में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 178वीं वाहिनी बीएसएफ एवं सीआईएसएफ यूनिट आईओसी मथुरा के जवानों ने संयुक्त रूप से वंशी अवतार श्री हित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु की जन्मभूमि स्थित श्रीकृष्ण सरोवर बाद ग्राम में शनिवार की शाम वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत सैकड़ों पौधे रोपे गए। बीएसएफ के उप कमाण्डेंट बदन सिंह ने कहा कि हम सभी देशवासियों को अधिक से अधिक पौधे रोपने चाहिए। पौधारोपण करने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, जिससे जवान व किसान में खुशहाली छाई रहती है। वहीं कान्हा के ब्रज को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिए निरंतर ब्रज क्षेत्र में पौधारोपण करने वाले सीआईएसएफ यूनिट आईओसी मथुरा के उप कमाण्डेंट अभिषेक कुमार साहू ने कहा कि हम सभी को संयुक्त रूप से कान्हा के ब्रज को हरा-भरा बनाए रखना है एवं अधिक से अधिक पौधे रोपने चाहिए। सीआईएसएफ यूनिट आईओसी द्वारा पिछले तीन वर्ष में ब्रज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों बरसाना, गोकुल, महावन, श्रीजी घाट, श्रीकृष्ण सरोवर, कीठम, भैंसा गांव इत्यादि में हजारों पौधे रोपे गए हैं। जिनकी देख-भाल की जिम्मेदारी कई संस्थाओं को दी गई हैं। पौधों का निरंतर रख-रखाव करने वाली संस्थाओं में हिमांजलि फाउंडेशन एवं हरा जीवन संस्था द्वारा चलाई जा रही वनमाली मुहिम की बेहद सराहना की। वहीं श्रीजी मंदिर बाद ग्राम के महंत दम्पति शरण महाराज ने श्रीकृष्ण सरोवर में किए गए वृहद वृक्षारोपण अभियान के लिए दोनों पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर 178वीं वाहिनी बीएसएफ कमाण्डेंट हरेन्द्र सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक परशुराम, एस.एम. अनिल कुमार, सीआईएसएफ के आर. आई. गिरीश कुमार, निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह बिष्ट आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मधुसूदन शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.