मिर्जापुर: राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए

मिर्जापुर: राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए मड़िहान राजगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा खोराडीह में रामेश्वरम समाज सेवी संस्था के प्रबंधक रामेश्वरम सिंह के द्वारा राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयोजन किया गया है यह कार्यक्रम दिनांक 02 /03/ 2021 से 10/03/2021 तक किया जाएगा जिसमें लंबी दौड़ कबड्डी वालीबाल गोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा इस कार्यक्रम में जो भी विजेता खिलाड़ी होंगे प्रथम पुरस्कार में साइकिल और द्वितीय पुरस्कार में स्टैंड फैन और तृतीय पुरस्कार में सीलिंग फैन दिया जाएगा यह पुरस्कार उनको 11/03/ 2021 को महाशिवरात्रि के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों के कर कमलो के द्वारा दिया जाएगा यह सब जानकारी रामेश्वरम समाज सेवी संस्था के प्रबंधक/सचिव रामेश्वर सिंह के द्वारा दिया गया।

रिपोर्टर: महेंद्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.