गरीबों को किया गया कंबल वितरण

मिर्ज़ापुर :विकासखंड राजगढ़ के प्रांगण में असहाय एवं गरीबों को नि:शुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने गरीबों एवं और असहायों को कंबल वितरण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि ठंड के मौसम में पात्र गरीबों को कंबल देकर उनको ठंड से बचाया जा सके।

इस दौरान कुल 200 पात्र गरीबों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर तहसील मड़िहान के उपजिलाधिकारी अश्वनी सिंह  तहसीलदार फूलचंद यादव, खंड विकास अधिकारी राजगढ़ रमाकांत, राजस्व निरीक्षक एवं कृषि संकाय संतोष कुमार कुशवाहा और क्षेत्रीय लेखपाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : महेंद्र सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.