भाजयुमो ने मनाया अमृत महोत्सव

सेवा और समर्पण अभियान के तहत नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव  पर आज भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक केशरी के नेतृत्व में चतरा के फांसी तालाब और सिमरिया के सुभाष चौक पर अमृत महोत्सव मनाया गया। सिमरिया में अमृत महोत्सय का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह जी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात में सबसे पहले शहीद स्थल की साफ सफाई की गयी उसके बाद शहीद जय मंगल पांडेय जी और नादिर अली शाह जी के चित्रों और शहीद स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर दीप जलाकर किया गया। तत्पश्चात शहीद जय मंगल पांडेय जी के वंशज प्रतिमा पांडेय,सचिदानंद पांडेय और उनके साथ आये सहयोगी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उनके वंशज सचिदानंद पांडेय और प्रतिमा पांडेय ने जय मंगल पांडेय जी के जीवनी पर प्रकाश डाले। साथ ही पूर्व विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता और जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किये।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान जन गण मन गाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन  जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन साह, जिला सांसद प्रतिनधि राकेश झा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलेश्वर राम,सुजीत जयसवाल,भाजपा नेता भोला साह, शिवकुमार चौबे, कार्यक्रम प्रभारी सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष विद्यासागर आर्य,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, दीपक वर्मा, राजेश यादव,भाजयुमो कोशाध्यक्ष सुजीत कुमार, भाजयुमो नगर महामन्त्री राजकुमार वर्मा,बबलू सिंह,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुलारचंद साव,जितेंद्र पांडेय,भाजयुमो मीडिया प्रभारी चंदन कुमार,मनीष खंडेलवाल, बसंत यादव,sc मोर्चा जिला महामंत्री उमेश भारती,धीरज सिन्हा सहित युवा साथी उपस्थित हुवे।

रिपोर्टर : लक्क़ी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.