6 अक्टूबर को दाउटोला और टाउन हॉल में सेवा सेतु अभियान शिविर

मोहला : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर को ग्राम दाउटोला एवं अंबागढ़ चौकी स्थित टाउन हॉल में किया जाएगा। ग्राम दाउटोला में आयोजित शिविर में गोर्राटोला, आतरगांव, पांगरी, बुटाकसा, कैसला, छछानपाहरी, बहोरनभेड़ी, दाउटोला, आटरा, धुहाड़बरी, हितागुटा, ब्राम्हणभेड़ी, सांगली, मचांदुर एवं कोटरा सहित 15 ग्राम पंचायतों के नागरिक शामिल होंगे।

इसी दिन टाउन हॉल अंबागढ़ चौकी में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित होगा। शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी, आवेदन तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाएं और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

संवाददाता : पुनेश्वर देवांगन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.