मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा जिला सम्मेलन का किया गया आयोजन

मुंगावली :-मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला  सम्मेलन का आयोजन मुंगावली के ऋषभदेव जैन धर्मशाला में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  कैलाश सक्सेना  एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ भोपाल के सचिव विजय रैकवार, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला सचिव कृष्ण कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह राठौर, पुरानी पेंशन बहाली संघ जिला अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा बीआरसी मुंगावली श्याम बिहारी शर्मा एवं मुंगावली के सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी एवं अमित आर्य मंचासीन अतिथि रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया एवं तहसील शाखा मुंगावली के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के द्वारा सम्मानीय मंचासीन अतिथियों का शॉल श्री फल एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया अपने स्वागत भाषण में बोलते हुए जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने जिले में व्याप्त कर्मचारियों की समस्याओं से प्रांत अध्यक्ष को अवगत कराया एवं सभी अतिथियों का स्वागत भाषण द्वारा स्वागत किया। प्रदेश से पधारे तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सक्सेना जी ने अपने उद्बोधन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की वर्तमान में व्याप्त कठिनाइयों से प्रांत अध्यक्ष को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारी संगठनों को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 29 जुलाई को आंदोलन करने के लिए प्रेरित किया एवं अपने संबोधन में आपने कर्मचारियों के विगत 2 वर्षों से फ्रीज किए हुए डी ए एवं कोराणा काल में मृत कर्मचारियों के परिवार के भविष्य के लिए सभी को साथ में आंदोलन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बीआरसी मुंगावली श्याम बिहारी शर्मा जिला सचिव कृष्ण कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह राठौर एवं डॉ दिनेश त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में जिला अशोकनगर की विभिन्न तहसीलों की एवं ब्लॉक की इकाइयों का गठन किया गया एवं सभी इकाइयों को जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये एवं प्रांत अध्यक्ष महोदय के द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम के अंत में तहसील शाखा मुंगावली के सचिव मनोज सेन के द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में जिला अशोकनगर के अधिक मात्रा में कर्मचारी बंधु एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमोद चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।

रिपोर्टर :  ओमप्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.